फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया शुरू, नहीं आया रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई है लेकिन रिजल्ट अभी नहीं आया है। यूपी बोर्ड का इंटरमीडिएट का परिणाम तो घोषित हो गया है लेकिन सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड 12वीं का परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। इससे प्रवेश को लेकर विद्यार्थी व उनके अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश को लेकर आनलाइन आवेदन किया जा रहा है। कहीं आठ तो कहीं 11 जुलाई तक आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम तो आ गया है लेकिन अंकपत्र नहीं आए हैं जबकि सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड का रिजल्ट ही नहीं आया है। बताया जा रहा है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। तब तक यह संभावना जतायी जा रही है कि आनलाइन आवेदन ही बंद हो चुका होगा। इस समस्या से अभिभावक भी काफी चिंतित हैं। उनका मानना है कि इससे तो उनके बच्चे की पढ़ाई पर एक प्रकार से ब्रेक लग जाएगा। इस पर महाविद्यालयों के लिए एक दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई।
इन बोर्डों के लगभग ढाई हजार विद्यार्थी हैं
जिले में इन बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों के लगभग ढाई हजार विद्यार्थियों ने इस बार 12 वीं की परीक्षा दी है। हालांकि परीक्षा को भी समाप्त हुए लगभग एक माह बीतने को है लेकिन रिजल्ट अभी नहीं आया है। यदि महाविद्यालयों ने इन बोर्डों के परिणाम आने तक आवेदन की तिथि नहीं बढ़ायी तो इन विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो सकता है। केबी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। कहा कि तिथि बढ़ाने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें