फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर निदेशक ने किया गोशाला का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के बामी गांव स्थित अस्थायी पशु आश्रय स्थल का बुधवार को विंध्याचल मंडल के अपर निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. राजीव गुप्ता ने निरीक्षण किया। डॉ. राजीव ने गोशाला परिसर में साफ-सफाई में लगी महिला श्रमिकों के सेवा कार्य को देखा। कहा कि बरसात में गोशाला के अंदर कीचड़ ना हो। इसके लिए पत्थर की पटिया बिछाई गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरंक्षित पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण के बारे में मौजूद पशु चिकित्सक से जानकारी लिया। डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि संरक्षित पशुओं को भूसा के साथ-साथ हरा चारा काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। इस अवसर पर उप निदेशक डॉ. प्रभाकर राय, डिप्टी सीवीओ डॉ. आईडीएन चतुर्वेदी, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. कमाल अहमद एवं स्थानीय ग्राम प्रधान तथा गो सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें