इमिलियाचट्टी। अहरौरा थाना क्षेत्र के सियरहा जंगल महाल में वाराणसी से आटो रिक्शा लाकर मंगलवार की रात बकरियों को चुरा कर ले जा रहे तीन चोरो को ग्रामीणो ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई करने क बाद बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों चोरो को पुलिस ने जेल भेज दिया। वाराणसी से ऑटो रिक्शा लेकर तीन लोग जंगल महाल सियरहा पहुंचे और अंधेरे का फायदा उठाकर बांध कर रखी गई सात बकरियों को टेम्पो में लादकर ले जाने लगे।
बकरियां चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली। ग्रामीणों ने दौड़ाकर चोरो को पकड़ लिया। गांव के निवासी विकास ने बताया की बकरी चोर जंगल के रास्ते भागना चाह रहे थे। बताया की गांव निवासी धनेश की चार बकरी वतीन अन्य लोगों की थी। जो इमामबाड़े के पास बांध कर रखी गई। चोरी करने वाले मोहम्मद मलिक पुत्र मोहम्मद उमर निवासी डीएलडब्लू ककरमत्ता वाराणसी, हुसैन उर्फ सद्दाम पुत्र मोइनुद्दीन सोनवर्षा लाती बाबा भेलूपुर वाराणसी व हुसैन उर्फ लो पुत्र रमजान बजरिया मडुवाडी वाराणसी को पुलिस ने जेल भेज दिया।