फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक पखवारे से लापता हुई विवाहिता मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति को सुमतियां गांव के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी पति ने विवाद के दौरान महिला को धक्का देने के चलते सिर में चोट लगने से मौत होना बताया। घटना को छुपाने के लिए शव को गंगा में फेंकने की बात स्वीकार की। हालांकि पुलिस के सर्च आपरेशन के बाद भी महिला शव मिला नहीं।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव से आंसू स़िंह (26) पत्नी संतोष सिंह 20 सितम्बर की रात से ही रहस्यमय तरीके से लापता है। चंदौली जनपद के बबुरी थाना के हटिया भवतपुरा आंसू सिंह की माता लक्ष्मीबाई सिंह पत्नी अशोक सिंह ने 23 सितम्बर को पुत्री आंसू सिंह के पति सास ससुर देवर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने मारने पीटने व हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर जिगना पुलिस ने 25 सितम्बर को पति संतोष सिंह, ससुर राकेश सिंह, सास उषा सिंह व देवर सत्यम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। दो दिन पूर्व मायके वालों ने थाने का घेराव किया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जल्द खुलासा करने की बात कही। पुलिस की पूछताछ में पति ने पत्नी से विवाद के बाद धक्का देने से सिर में चोट लगने से मौत होने और उसके बाद शव को गंगा नदी में फेंकने की बात स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने गंगा नदी में छानबीन किया, पर महिला का शव नहीं मिला। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पति संतोष सिंह पुत्र राकेश सिंह उर्फ गुल्लू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें