फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल के विभिन्न कार्यों में लापरवाही पर नवागत उप जिलाधिकारी विजयनारायन सिंह ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। लेखपाल के विरुद्ध हुए निलंबन की कार्रवाई के बाद लेखपालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

लालगंज तहसील क्षेत्र के हरसड़ गांव के लेखपाल मोहित सिंह को सरकारी कार्य में सहयोग न करने तथा लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में उपजिलाधिकारी ने निलंबित किया है। लेखपाल मोहित सिंह पर आरोप है कि वह अपने तैनाती क्षेत्र से लगातार गायब रहते हैं। वह निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्य में असहयोग करने, मत्स्यपालन शिविर से गायब रहते हुए वर्तमान में किसानों की धान खरीद में लापरवाही बरतने, मोबाइल फोन रिसीव नहीं करते हैं। इन सबकों घोर लापरवाही माना गया है। उप जिलाधिकारी ने लेखपाल के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी ने कहा की किसी भी कर्मचारी की इस तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी। एसडीएम विजय नारायण सिंह ने बताया कि धान सत्यापन और मत्स्य पालन आवंटन में लापरवाही के साथ मोबाइल स्विच ऑफ रहने के कारण कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें