फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसे में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के राजपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन और तिलांव गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के लहंगपुर चौकी के राजापुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को ट्रक-बाइक टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मंडलीय अस्पताल भिजवाया। सोमवार को करनपुर के दहवा निवासी पप्पू (30), इलाहाबाद कोरांव तहसील के पियरी महुली निवासी रवि शंकर (35) एवं मंजू (30) पत्नी शिवशंकर विश्वकर्मा बाइक सवार से जा रहे थे कि ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लालगंज थाना प्रभारी श्याम बिहारी मौके पर पहुंचकर घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजा। जहां उनकी स्थित नाजुक बनी हुई है।
एक अन्य घटना में क्षेत्र के हलिया रोड पर तिलांव गांव के पास बोलेरो बाइक में हुए टक्कर में बाइक सवार शिक्षक भाई-बहन हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। बहन को गंभीरावस्था में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के तिलांव गांव के पास स्थानीय निवासी शिक्षक उमाशंकर सिंह (43) अपनी बड़ी बहन (47) को बाइक पर बैठा कर जा रहे थे, लालगंज से हलिया के लिए जा रही जौनपुर जिले की नंबर प्लेट वाली बोलेरो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें