हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के घर पहुंची किशोरी को परिजनों ने भगा दिया। गड़बड़ा मेले से किशोरी अपने प्रेमी को फोन लगा रही थी तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। क्षेत्र निवासी किशोरी रविवार को अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची। लड़के के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। लड़की ने सोमवार की सुबह गड़बड़ा धाम पहुंच कर एक दुकान से लड़के को फोन किया तो फोन लड़के के चाचा ने उठाया। उसने दुकानदार को धमकराया। दुकानदार ने मेले में मौजूूद पुलिस को किशोरी के भागने की सूचना दी। पुलिस ने उसे पकड़कर उसके परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने बताया की उसकी मां व भाइयों ने थाने में लिख कर दिया है कि किशोरी घर से नाराज होकर निकली थी।