पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकल गए। हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना का स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रही है। जमालपुर के खंड विकास अधिकारी रविंद्र नारायण सिंह ने कहा कि विकासखंड जमालपुर के खुतहवा पहाड़ी पर पानी की टंकी फटने से उसके मलबे के नीचे दबकर बालक की मौत की सूचना मिली है। यह गंभीर मामला है। हादसे के कारणों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खुतहवा पहाड़ी पर महज चार वर्ष पूर्व निर्मित 15 सौ लीटर क्षमता वाली टंकी भ्रष्टाचार के कारण बच्चे के लिए काल बन गई। निर्माण के दौरान मानक को दरकिनार किया गया। जिसका खामियाजा बालक को भुगतना पड़ा। पिकअप से शव को जल्दबाजी में ले जाने के दौरान मां बेसुध रही। घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाला कक्षा एक का छात्र आयुष तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।