मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने 50 लाख रुपये से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान समस्त कार्यदायी विभागों से कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाएं। साथ ही प्रत्येक महीने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रगति लाएं। ताकि परियोजना को समय से पूर्ण कराया जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए समय से कराया पूर्ण कराया जाए। अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। समीक्षा के दौरान संपर्क मार्ग, आई स्पर्श विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, मेडिकल कालेज, राजकीय विद्यालय, मॉडल स्कूल, जल जीवन मिशन सहित अनेक परियोजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यदायी संस्था के अधिकारी हर माह किये जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराएं। इसमें यह भी उल्लेख करें किस माह में कौन सा कार्य कितना पूर्ण हो जाएगा। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जल निगम, आरईएस, सेतु निगम, सिडको, पैक्स फेड, आवास विकास निर्माण निगम, राजकीय निर्माण निगम सहित सभी विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कैलाश नाथ, शशिकांत श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, आवास विकास, सिडको सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।