फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ससुराल में युवक की जलने से हुई मौत पेट्रोल छिड़ककर मारने का आरोप

विज्ञापन
विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के बुटवेढ़वा में युवक की मौत पर शोकाकुल परिजन। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटवेढ़वा के पासवान बस्ती निवासी दीपक कुमार (33) की उसकी ससुराल झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत भवनाथपुर ग्राम मेरौनी, हरिहरपुर में संदिग्ध हाल में जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन

घरवालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट व पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया हे। मृतक का अंतिम संस्कार उसके गांव में हुआ। पिता रामदास ने बताया कि दीपक कुमार बीते 15 फरवरी को अपनी ससुराल ग्राम मेरौनी (हरिहरपुर) गया था।
उसी रात परिजनों को सूचना मिली कि वह गंभीर रूप से आग की चपेट में झुलस गया हैं। जइसे इलाज के लिए पहले डाल्टनगंज में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान 20 फरवरी की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता ने उसके ससुराल वालों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि दीपक ने मौत होने के पूर्व अपने बहनोई रविंद्र व भाई संजय को घटना में शामिल दो साला, पत्नी व सास की तरफ से इस तरह की वारदात करने की बात कही थी। दावा किया कि इसका वीडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है।
घरवालों ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत होने से ग्रामीणों में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें