फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाढ़ के पानी में स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। भरपुर कजिया स्थित जरगों नदी में मंगलवार को बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान पुष्कर गुप्ता (18) की डूब गया। घाट पर मौजूद युवकों ने उसे पानी से बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुष्कर सुबह 11 बजे घर से निकले थे। बाढ़ देखते-देखते वह नदी के किनारे चला गया। जहां पहले से गांव के कुछ युवक बाढ़ के पानी में नहा रहे थे। उन्हें देखकर वह भी नहाने के लिए नदी में कूद गया। कुछ देर तक जब वह पानी से बाहर नहीं निकला तो वहां बैठे लोगों ने पानी में उसे खोजना शुरू किया। तुरंत परिवार के लोगों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी घाट पर पहुंच गए। पिता की भरपुर मोहल्ले में मिठाई की दुकान है।
पुष्कर क्षेत्र के एक दुकान पर काम करता था। वह दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नहाते समय बहे तीन किशोर बबूल का पेड़ पकड़कर बचे, पुलिस ने बाहर निकलवाया

संवाद न्यूज एजेंसी चुनार। प्रयागपुर गांव में मंगलवार को बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान तीन किशोर बहने लगे। इस दौरान तीनों ने बबूल का पेड़ पकड़ लिया। पुलिस ने गोताखोरों को भेजकर तीनों किशोर को बाहर निकाला। प्रयागपुर गांव में सुबह 11 बजे गांव के ही विकास (16), आनंद (15), इंद्रजीत (14) बाढ़ के पानी में नहाने के लिए गए थे। पानी के तेज बहाव के कारण वह बहने लगे। आगे जाने पर पानी के बीच उन्हें बबूल का एक पेड़ दिखाई दिया। जिसे पकड़कर वह लटक गए और शोर मचाने लगे। इसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। जिला प्रशासन की ओर से लगातार ग्रामीणों को गहरे पानी न जाने की हिदायत दी जा रही है। फिर भी गांव के कुछ युवक गहरे पानी में चले जा रहे हैं। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। लेकिन गांव में पानी देख उत्साहित बाल मन खतरे को चुनौती देने को आतुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें