फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वेल्डिंग की चिंगारी से पिकअप में लगी आग, वाहन जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के भैंसा स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के वेल्डिंग कार्य के दौरान निकली चिंगारी से डीजल लदी पिकअप में रविवार की सुबह आग लग गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक पिकअप जल गया था। संयोग रहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


कछवां रोड रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे विभाग द्वारा लोहे के ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण स्थल पर ब्रिज के लोहे के ढांचे की वेल्डिंग का काम चल रहा था। नीचे अस्थायी रूप से डीजल व पेट्रोल का गोदाम बनाया गया है। जहां डीजल लेकर आई एक पिकअप वाहन खड़ा था। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी नीचे खड़ी पिकअप पर गिर गई। इससे पिकअप में आग लग गया। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी होने पर भैंसा चौकी प्रभारी राधेश्याम यादव मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से पिकअप वाहन पूरी तरह जल गया। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर चौकी प्रभारी ने पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
रेलवे विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा
कछवां। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और रेलवे विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। जब नीचे डीजल का वाहन खड़ा था तो वेल्डिंग का कार्य को कुछ देर के लिए बंद कर देना चाहिए था। निर्माणाधीन लोहे के ओवरब्रिज के ढांचे कार्य के लिए पिकअप वाहन करीब पांच सौ लीटर डीजल लेकर आया था, जोकि पूरा नष्ट हो गया।घटना के बाद रेलवे विभाग की लापरवाही उजागर होने के बाद विभाग ने तत्काल क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त पिकअप को वेयर हाउस भिजवा दिया।
विज्ञापन


घर में सो रहा युवक, बाल-बाल बचा
कछवां। घटनास्थल के पास मौजूद घर में मौजूद जितेन्द्र सो रहा था। आग की लपट महसूस होने पर घर के पीछे की ओर भाग गया। जिससे जान बच गई। घर का मुख्य दरवाजा लोहा का था। जिससे घर के अंदर आग प्रवेश नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें