फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राष्ट्र के लिए एक साथ काम करने की प्रेरणा देता है घोष दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गणेशगंज स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से घोष टोली के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय घोष दिवस (महाशिवरात्रि) पर घोष वादन कर महादेव को स्वरांजलि अर्पित की। प्रांत संघचालक अंगराज सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय घोष दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा महाशिवरात्रि के दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर विभाग प्रचारक कौशल किशोर, जिला प्रचारक रजत प्रताप, नगर प्रचारक अंजनी कुमार, नगर कार्यवाह लखन अग्रवाल, सह नगर कार्यवाह रितेश कुमार सहित संघ व विचार परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर की ओर से दुर्गा बाजार स्थित संघ कार्यालय के केशव धाम के सभागार में महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया। मुख्य यजमान विभाग प्रचारक कौशल किशोर रहे। रुद्राभिषेक बिंदू ने कराया। इस अवसर पर रजत प्रताप, अशोक सोनी, अंजनी कुमार, नीरज द्विवेदी, लखन, रितेश, विमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें