फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में सो रहे अधेड़ की सिर पर हमला कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट स्थित शिव शंकरी धाम मंदिर में सो रहे एक अधेड़ की मंगलवार की रात सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह मंदिर दर्शन करने गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। मंदिर की दान पेटी टूटी मिली।
विज्ञापन

कैलहट स्थित शिव शंकरी धाम मंदिर पर राधेश्याम (55) पिछले 10 वर्षों से रहते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। पर मंदिर की सफाई आदि कर यहीं पर रहा करता थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक वे राजस्थान के रहने वाले थे। बुधवार की सुबह मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे लोगों ने अधेड़ का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चुनार कोतवाल ने छानबीन किया तो दानपात्र टूटा हुआ और खाली मिला। पुलिस के मुताबिक चोरी की नीयत से पहुंचे लोगों ने हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी होने पर घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने किया। फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वाड भी साथ में रही। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मन्दिर में सीसी कैमरा लगा है लेकिन तार को चूहों ने कुतर दिया है जिससे वह काम नहीं कर रहा है।
शिवशंकरी धाम में 11 वर्ष पूर्व मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मंगलवार की रात को मंदिर पर रहकर सफाई करने वाले अधेड़ की हत्या कर दी गई। 11 वर्ष पहले 29 नवंबर 2010 को पुजारी कमलापति की भी हत्या की गई थी। इसमें हत्यारोपी राम प्रसाद पकड़ा गया था, जो अभी भी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

अलग-अलग विवादों में हत्या की घटना तो हो ही रही है, पर जिले में मंदिर भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस की सुस्ती से बदमाश मंदिर जैसे पवित्र स्थान को भी नहीं छोड़ रहे है। एक वर्ष पूर्व चील्ह थाना क्षेत्र के शिवमंदिर के अंदर धारदार हथियार से एक युवक की हत्या की गई थी। वह युवक भी मंदिर के पास रहकर सफाई करता था। मंगलवार की रात को चुनार के कैलहट शिवशंकरी धाम में मंदिर की सफाई करने वाले की हत्या की गई। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिवशंकरी धाम के पास अधेड़ के सिर पर वार कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए चुनार कोतवाल और क्राइम ब्रांच की टीम को गठित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें