फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

Fri, 08 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नगर के इमामबाड़ा पर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते राज्य मंत्री कैलाश चौरसिय - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
 जिले में गुरुवार को ईद-उल-फितर का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायी गई। सुबह जनपद के 29 ईदगाह और 176 मस्जिदाें में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


खाने-खिलाने और खुशियां मनाने का दौर सुबह से देर रात तक चलता रहा। सुबह ही नए-नए परिधान धारण कर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। 


गुरुवार की अल-सुबह से ही लोग नए-नए परिधानों में ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचने लगे थे, जहां अपने निर्धारित समय से ईद की नमाज अदा कराई गई। नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह के साथ ही शहर, कटरा एवं देहात कोतवाली क्षेत्र के मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन



नगर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह पर गुरुवार की सुबह सवा आठ बजे ईदगाह के इमाम मौलाना हाफिज निसार अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई और अपने शहर और मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।


इसी क्रम में नगर के वासलीगंज, आर्यकन्या मार्ग, गोसाईं तालाब, घास की गली, घोड़े शहीद, पक्की सरांय, सुंदरघाट, गफूर खां गली, कुरैश नगर, रामबाग, नारघाट, गजियाटोला, लालडिग्गी, त्रिमोहानी, भटवा की पोखरी, रमईपट्टी, रतनगंज, हयात नगर, सबरी, नटवां, बड़ी बसहीं, कंतित सहित कई अन्य इलाकों में स्थित मस्जिदाें में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई।


ईद पर घराें में तरह-तरह के लजीज सेवई के साथ ही दही-बड़ा और छोला सहित अन्य व्यंजनाें के खाने खिलाने का दौर अनवरत चलता रहा। ईद के दिन निरंतर विद्युत आपूर्ति किए जाने से और मौसम सुहाना होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।


नगर के इमामबाड़ा सहित कई अन्य मुहल्लों में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। ईद पर सुबह से ही बच्चे नए-नए कपड़े पहनकर खुशी से उछल रहे थे। अपने बड़ों से ईदी लेने में जुटे रहे। 


ईद के मद्देनजर नगर के ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर के ईदगाह और मस्जिदाें के आसपास नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किए गए थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें