फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मकान का बारजा गिरने से बच्चे की मौत, बच्ची घायल

विज्ञापन
देेहात कोतवाली के पिपरवा गांव में बारजा गिरने से मृत बालक प्रियांशू की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
मिर्जापुर। पिपरवा गांव में रविवार की देर शाम को एक मकान का बारजा गिरने से नीचे खेल रहे चचेरे भाई-बहन घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन दोनों को मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने प्रियांशू (7) को मृत घोषित कर दिया। रेफर होने के बाद घायल नायरा (7) को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी अशोक गोड़ का पुत्र प्रियांशू रविवार की देर शाम घर के पास खेल रहा था। पड़ोस के सुरेश गोड़ के मकान का बारजा जर्जर था। खेलते समय दोनों बारजा के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान जर्जर बारजा नीचे गिर गया। इस कारण खेल रहे दोनों चचेरे भाई-बहन घायल हो गए। बारजा गिरने के बाद पहुंचे परिजन मलबे से दाेनों को बाहर निकालकर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेेकर आए। जहां डॉक्टरों ने प्रियांशू को मृत घोषित कर दिया। घायल नायरा की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसेे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। मृतक प्रियांशू तीन भाई में दूसरेे नंंबर पर था। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि बारजा गिरने से चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। बालिका घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें