मिर्जापुर। मंडल के तीनों जिलों के लिए धान खरीद का लक्ष्य जारी कर दिया है। इस खरीद वर्ष में मंडल के 194 क्रय केंद्रों पर 321000 टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। खरीद एक नवंबर से शुरू होगी।
इसके लिए तैयारियां शुरु हो गई हैं। पहले मंडल में क्रय केंद्रों की संख्या 189 थी लेकिन मिर्जापुर में पांच केंद्र बढ़ा दिए गए। इससे क्रय केंद्रों की संख्या पांच और बढ़ गई।
मंडल में खाद्य विभाग के 194 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 109 मिर्जापुर में, 55 सोनभद्र में तथा 30 केंद्र भदोही में बनाए गए हैं। इनमें मिर्जापुर के लिए 183 000 टन, संत रविदास नगर में 35000 टन तथा सोनभद्र में 103000 टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
धान की खरीद के लिए केंद्रों का निर्धारण व केंद्र प्रभारियों की तैनाती पहले ही की जा चुकी है। लक्ष्य आवंटन के बाद अब विभिन्न एजेंसियों को उनके केंद्रों की संख्या के अनुसार लक्ष्य का आवंटन किया जाएगा। खाद्य विभाग के अतिरिक्त जो अन्य एजेंसियां धान खरीद करती हैं।
उनमें मंडी समिति, एफसीआई, पीसीएफ, यूपीएसएस, पीसीयू, नेफेड व सहकारी समितियां शामिल हैं। लक्ष्य के आवंटन के लिए इनकी भी बैठक कर निर्धारित लक्ष्य प्रदान किया जाएगा।
संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद ने बताया कि मंडल के तीनाें जिलों के लिए लक्ष्य आ गया है। प्रयास किया जाएगा कि लक्ष्य से अधिक खरीद की जा सके। लक्ष्य को पूरा किया जा सके।