फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत की पटिया टूटकर कर गिरने से छात्रा घायल

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। किसान इंटर कालेज की एक कक्षा के छत की पटिया टूटकर गिरने से कक्षा ग्यारह की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। अध्यापक उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकाें ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मडि़हान थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव निवासी ओंकार सेठ की 16 वर्षीय पुत्री खुशबू किसान इंटर कालेज में कक्षा ग्यारह की छात्रा है। बुधवार को वह कक्षा में बैठ कर पढ़ाई कर रही थी कि छत में लगी एक पटिया टूट गई और सीधे खुशबू के ऊपर गिर पड़ी। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। पटिया गिरते ही कक्षा में अफरातफरी मच गई, सारे छात्र-छात्राएं शोर मचाते हुए इधर-उधर भागने लगे। स्कूल के अध्यापकाें ने गंभीर रूप से घायल खुशबू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकाें ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि विद्यालय की दूसरी मंजिल पर कुछ बच्चे खेल रहे थे कि इसी दौरान पटिया टूट गई। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने अचानक हुए इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें