फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओें ने की गिफ्ट पैक्स की जमकर खरीदारी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बाजार में ब्रांडेड डिब्बाबंद ब्रांडेड मिठाइयाें के साथ ही चाकलेट, बिस्कुट व ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक्स खरीदने रविवार को ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खुशियों के त्यौहार के लिए दोपहर से ही गिफ्ट की दुकानों पर महिलाओं के साथ ही पुरुष ग्राहक भी देर रात तक अपने मनपसंद गिफ्ट की खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

दीपों के पर्व दीपावली के मद्देनजर बाजारों में स्थित दुकानों पर सजे ब्रांडेड कंपनियों के चाकलेट, बिस्कुट एवं ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक्स ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे थे। विभिन्न कंपनियों की डिब्बाबंद मिठाइयां नब्बे से लेकर साढ़े चार सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकीं, वहीं नमकीन गिफ्ट पैक्स के तहत ब्रांडेड कंपनियों के काजू मिक्सचर, पंचरतन एवं भुजिया की विभिन्न वेरायटी डेढ़ से तीन सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिके। चाकलेट में कैडबरीज व नेस्ले के साथ ही इंपोर्टेड चाकलेट 85 रुपये से पांच सौ रुपये तक खरीदे गए। ब्रांडेड कंपनियों के बिस्कु ट गिफ्ट पैकेट डेढ़ से 475 रुपये तक बिके। ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक्स में हल्दीराम, जैप्सन और कोको कंपनी की पैक दो सौ से लेकर पंद्रह सौ रुपये तक बेचे गए। नगर के संकटमोचन मार्ग स्थित संजय स्टोर्स समेत कई दुकानों पर भारी भीड़ रही। इसी क्रम में ड्राई फ्रूट में बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट, खुमानी, अंजीर एवं साल्टेट बादाम व पिस्ता के भी गिफ्ट पैक्स ग्राहकों को खूब पसंद आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें