फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास के लिए किसानों की समृद्धि जरूरी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए किसान की समृद्धि आवश्यक है। वे रविवार को पटेल त्रिमोहानी पर नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

उन्होंने छोटा मिर्जापुर के किसान कि पूरी जमीन को रेलवे द्वारा अधिगृहीत किए जाने को लेकर किसान रंग बहादुर सिंह द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए रेलवे से उसके परिजनों दस लाख मुआवजा दिए जाने की मांग की। चेतावनी देते कहा कि मुआवजा न दिया गया तो किसान सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। श्री सिंह ने रंग बहादुर सिंह के घर जा कर उसके परिजनों को सांत्वना दी और उनकी लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया। शनिवार को उन्होंने संगठन के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह के आवास बरईपुर में कैंप लगाकर किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर कृष्ण दास, राजेंद्र शास्त्री, नागेंद्र बहादुर सिंह, अली जमीर खां, राम लोटन सिंह पटेल, हरिशंकर सिंह, वरुण कुमार शुक्ल, धर्मदेव उपाध्याय, गजानंद सिंह, हरि दास सिंह, रामचंदर सिंह, गोपाल सिंह, रामकेश सिंह, सुरेश सिंह, पन्नर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें