फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मारपीट दंपती घायल

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर (ब्यूरो)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सिकरा कला गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम मारपीट हो गई। इसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणाें ने दोनाें को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सिकरा कला गांव निवासी संतलाल यादव पुत्र स्व.बृजलाल का अपने ही भाई दयाशंकर सिंह से जमीन के बटवारे को लेकर पिछले कुछ वर्षों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह उसी जमीन को लेकर विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर विवाद को उस वक्त शांत करा दिया। आरोप है कि देर शाम को दयाशंकर पवन व भूपेंद्र कुमार लाठी डंडा लेकर आए और संतलाल तथा उसकी पत्नी शीला देवी 35 पर हमला दिया, जिससे दोनाें गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणाें ने दोबारा बीच बचाव कर मामला शांत कराया तथा घायलाें थाने भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें