अदलहाट। बाजार सहित ग्रामीण इलाके के दुर्गा पंडालों में सूर्यास्त होतेे ही दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी। बच्चे हों या युवा अथवा वृद्ध सभी काफी उत्साहित होकर मां के दर्शन करने में लगे रहे।
बाजारों व पंडालों के पास लगी दुकानों पर खरीद फरोख्त भी होती रही। अदलहाट बाजार स्थित चारों दुर्गा पंडालों में सजावट भी चरम पर रही। अदलहाट बाजार स्थित गांधी चबूतरा पर बने दुर्गा पंडाल को काफी अच्छे ढंग से सजाया गया है। बाजार के मध्य व वाराणसी व शक्तिनगर मार्ग पर होने के नाते दर्शनार्थियों की काफी भीड़ बनी रही। अष्टमी की रात्रि एसके सरकार का मैजिक शो व आर्केस्ट्रा भी हुआ। मंगलवार की रात्रि डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। वहीं शर्मा रोड दुर्गा पंडाल व गौरहीं रोड तथा हांसापुर चौक के दुर्गा पंडालों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ग्रामीण इलाके के 15 दुर्गा पंडालों में भी पूजा अर्चन किया जा रहा है। रात्रि में लोगों का हुजूम पंडालों की ओर दर्शन को लगा रहा। बच्चों व औरतों की भीड़ पंडालों में लगी रही।