फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में उमड़ा भक्तों का रेला

Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विजयादशमी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नगर में सजाए गए पूजा पंडालों में श्रद्धालुआें का रेला उमड़ पड़ा। नगर की गलियां व चौराहे मां दुर्गा के जयकारे से गूंज उठे। नगर के विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा पूजनोत्सव की धूम रही। भव्य पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन करने के लिए भक्ताें की भीड़ उमड़ पड़ी थी। दर्शनार्थियों का पंडालों में आने का क्रम देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

पूजा पंडालों में विराजमान मां दुर्गा के दर्शन के लिए नगरवासी मंगलवार की शाम उमड़ पड़े थे। पुरुषों और बच्चों के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी मां का दर्शन करने के लिए देर रात तक पूजा पंडालों में डटीं रहीं। भव्य पंडालों के आसपास की गई बिजली के रंग-बिरंगे झालरों एवं अन्य उपकरणों से की गई सजावट देखते ही बन रही थी। पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के साथ ही गणेश-लक्ष्मी, मां सरस्वती एवं भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाएं भी अद्भुत छटा बिखेर रही थीं।
विभिन्न मां दुर्गा पूजा समितियों ने विधि-विधान से मां दुर्गा के पूजन-अर्चन के साथ ही भव्य आरती की। मंगलवार की सुबह से शुरू दर्शनपूजन का क्रम देर रात तक चला। पूजनोत्सव के दौरान पंडालों में प्रसाद भी वितरित किया जा रहा था। पूजा स्थलों पर लाउडस्पीकरों में बज रहे मां के मधुर भजन पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिए थे। पूजा पंडाल स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें