फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की ममता का नहीं मोल, मां की ममता है अनमोल

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लोंहदी स्थित एसएन पब्लिक स्कूल एंड हास्टल में रविवार को मदर्स डे (मातृत्व दिवस)पर विविध आयोजन किए गए। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों सहित उनकी माताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम उपस्थित बड़ी संख्या में माताओं ने अपने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती संध्या सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के डायरेक्टर राजेश सिंह ने कहा कि मां की महिमा संसार में सर्वोपरि है, मां नि:स्वार्थ भाव से अपनी संतान को ममता, प्यार, स्नेह एवं वात्सल्य प्रदान करती है। श्री सिंह ने कहा कि मां की छाया संतान को सदा सुखी एवं प्रसन्न रखती है तथा मां की ममता का मोल महान से महान संतान अपने यश और वैभव से कदापि नहीं चुका सकते। उन्होंने कहा मां का शाश्वत प्रेम अनमोल है, किसी संपत्ति या दौलत से मां के दूध के कर्ज को नहीं चुकाया जा सकता है। माता-पिता के सेवा के जरिए ही उनके उपकार को कुछ हद तक पूरा किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती संध्या सिंह ने कहा कि मां की ममता का कोई मोल नहीं है, मां की ममता सारे जहां में अनमोल है। उन्होंने कहा कि मां जीवन भर पीड़ा एवं कष्ट उठाकर अपनी संतान कोे खुश रखना चाहती है। बेटे-बेटियों की खुशी को मां अपनी खुशियों का संसार मानती है। इस अवसर पर आयोजित विविध प्रकार के प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली माताओं को स्कूल द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इस दौरान कल्पना जोशी, अंजू खत्री, वसीम, नसीम, प्रीती दूबे, सुचिता दूबे, रूही, शकीला सहित स्कूल के बच्चों की माताएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें