फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह का पुतला फूंक जताया विरोध

Thu, 27 Mar 2014 05:31 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल की लोकसभा सीटों पर भाजपा द्वारा बाहरी व कमजोर प्रत्याशियों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय निषाद संघ व मछुआ समाज के संगठनों ने बुधवार को विंध्याचल स्थित दूधनाथ तिराहे पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व भदोही से सांसद प्रत्याशी विरेंद्र सिंह मस्त का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन

पुतला दहन के बाद आयोजित सभा में हरिलाल बिंद एडवोकेट ने कहा कि सामंती सोच के चलते पूर्व संासद रामरति बिंद का भदोही से टिकट काट कर मछुआरों के प्रति भाजपा ने उपेक्षात्मक रवैया दिखाया है। वहीं दो दशकों से पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाले पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह और अनुराग सिंह की राजनीति को खत्म करने की भी साजिश की गई है। इसी क्रम में फूलन देवी महिला मंडल अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा मंडल की सीटों पर पिछड़ों के प्रति अपना विचार स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि मंडल की सीटाें में सही प्रत्याशी का चयन नहीं किया गया तो चुनाव में भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर साधूराम निषाद, मुन्नी लाल निषाद, पारस नाथ निषाद, रामबली बिंद, हरिशचंद्र बिंद, राजेश निषाद, प्रभू निषाद, राज निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें