मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय बालक मंगलवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी मधुमक्खियाें ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। शोर पर पहुंचे घरवाले पास के निजी चिकित्सालय ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बताते हुए चिकित्सक ने रेफर कर दिया। आननफानन में बालक को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकाें ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
बेलतर मोहल्ला निवासी सचिन अग्रवाल का आठ वर्षीय पुत्र रूद्रांश अग्रवाल मंगलवार की शाम पांच बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पीपल के पेड़ से निकली मधुमक्खियाें ने उस पर हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे घरवाले आननफानन में बालक को पास के निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत को गंभीर बताया। यह सुनते ही परिवार के लोग बालक को लेकर जिला चिकित्सालय भागे जहां चिकित्सक ने चेक करने के बाद रुद्रांश को मृत घोषित कर दिया। जिला चिकित्सालय के डाक्टराें द्वारा बालक को मृत घोषित करने के बावजूद परिवार के लोगाें को उनकी बाताें पर विश्वास नहीं हुआ और वह शुक्लहा स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां भी उसे मृत घोषित कर दिया गया।