जिगना। भारतीय जनता पार्टी के 39 वां स्थापना दिवस गैपुरा मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खम्हरियाकला स्थित पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवचंद्र मिश्र के आवास पर मंडल अध्यक्ष रामअवध पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नगर पालिका अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना से लेकर आज तक के सफर को विस्तार रखा।
इस अवसर पर सभा को शिवचंद्र मिश्र, रामअवध पांडेय, कमलेश दूबे, भरत सिंह, उमेश सिंह, राजू बिंद, आनंद सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर वीरेंद्र वीर सिंह, अशोक कुमार पाठक, अमन दुबे, रामजश, सुरज कुमार, कृपा शंकर, रोहित उपाध्याय, अभय दूबे, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।