फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदलपुरा शीतला धाम में भक्तों ने टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। नवरात्रि के पहले दिन शनिवार को आराजी लाइन सुलतानपुर अदलपुरा शीतला धाम में हजारों की संख्या में भक्तजनों ने शनिवार को मां का दर्शन व पूजन किया। मेला क्षेत्र में सीओ चुनार हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल चुनार रमेश यादव व चौकी प्रभारी अदलपुरा अतुल कुमार सिंह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में महिला सुरक्षाकर्मियों के अलावा गंगाघाटों पर जल पुलिस तैनात की गई है। एडिशनल एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्घालुओं को किसी परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ लगे हुए हैं उन्होंने बताया कि शीतला धाम अदलपुरा में चैन स्नैचिंग की घटनाएं ज्यादातर महिला दर्शनार्थियों के साथ घटित होती है। इसलिए पुलिस को विशेष हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिक भीड़ होने पर तिलक साव की दुकान से श्रद्घालुओं की भीड़ को घुमा दिया जाएगा । एडिशनल एसपी ने बताया िक मेले के निगरानी के लिए 8 सीसी कैमरा लगाया गया है। घाटो एवं गर्भ गृह में पुलिस द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें