फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर उपलब्ध हो बोरा व पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। इमलियाचट्टी पंचायत भवन पर गुरुवार की दोपहर किसान यूनियन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसानों ने धान क्रय केंद्रों पर बोरा व पैसा उपलब्ध कराने की मांग की। जिले के सभी धान क्रय केंद्रों पर धीमी गति से धान की खरीद होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए किसानों ने एनसीसीएफ धान क्रय केंद्रों की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान किसानों ने नील गाय व छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की जिससे उनके खेतों में बर्बाद हो रही खड़ी फसल को बचाया जा सके। किसानों ने बिचौलियों द्वारा धान क्रय किए जाने पर रोक लगाने की मांग की और निर्माणाधीन एनएच के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के आवाज बुलंद किए। इस दौरान बताया गया कि आगामी 16 से 18 जनवरी तक भारतीय किसान यूनियन की बैठक इलाहाबाद में होगा। जंहा किसानों की समस्या पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें