मिर्जापुर। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला इकाई की बैठक कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता चैंबर में संपन्न हुई। बैठक में मानवाधिकर उत्पीड़न एवं जागरूकता पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चंदन यादव को मानवाधिकार आयोग का युवा अध्यक्ष व विमलचंद यादव को जिला विधि संघ का युवा सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा सचउ राम यादव, दधीचि सिंह यादव उपाध्यक्ष व अंकित नगर अध्यक्ष मनोनीत किए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि नवपदाधिकारियों के मनोनयन से मानवाधिकार को नई ऊर्जा मिलेगी और मानवाधिकार के लिए कंधे से कंधा मिलाकर किसान, मजदूर, पटरी व्यवसायी, जनजाति, पिछड़ों व सभी वर्गों से संगठित होकर मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक का संचालन प्रवक्ता स्मृति गुप्ता ने किया। इस दौरान राजेश त्रिपाठी, बसंत गुप्ता, अंकित यादव, उमाशंकर यादव, अजय यादव, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।