फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा में 87 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
जीआईसी कालेज में अंक सुधार परीक्षा देने बैठे परीक्षार्थी। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
जिले में चार केंद्रों पर शनिवार से यूपी बोर्ड की अंक सुधार की परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी व साहित्यिक हिंदी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षा की निगरानी सीसी कैमरे से की गई।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल जारी करते समय यह व्यवस्था की थी कि ऐसे परीक्षार्थी जो अपने विषयों में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और उनको लगता है कि वे परीक्षा देते तो बेहतर अंक पाते तो वे बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसी के तहत शनिवार से इस परीक्षा का आयोजन शुरू किया गया। अंक सुधार परीक्षा छह अक्तूबर तक चलेगी। सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय में तीन सौ दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उनमें से दो सौ 61 परीक्षा में शामिल हुए और 45 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत तीन सौ 73 में से तीन सौ 31 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 42 अनुपस्थित रहे। जिले में राजकीय इंटर कालेज मिर्जापुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज बरौंधा, राजकीय बालिका इंटर कालेज चुनार व राजकीय बालिका इंटर कालेज बरौंधा में इन परीक्षाओं का आयोजन किया गया था।
परीक्षा केंद्रों का शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने निरीक्षण किया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है। इसके लिए राजकीय इंटर कालेज में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इन परीक्षाओं में बोर्ड की परीक्षाओं के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें