फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने छूटे मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। मेड़िया घाट पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के सीखड़ ब्लॉक के सभी सेक्टर प्रभारियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में विधान सभा चुनार अध्यक्ष रविप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पूरे ब्लॉक के सभी सेक्टर प्रभारियों के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी प्रभारी बनाया गया है। चुनार विधान सभा प्रभारी ने कहा कि वे अपने-अपने निर्धारित सेक्टर में जाकर प्रत्येक बूथ अध्यक्षों के सहयोग से बूथ कमेटी का सत्यापन, हर बूथ पर चालिस यूथ की नियुक्ति और प्रत्येक बूथ पर छुटे हुए मतदाताओं को शामिल करने की जरूरत पर बल देते हुए कम से कम बीस नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम विश्वकर्मा, सुशील यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, मंजीत यादव, हीरा सिंह, मिंटू तिवारी प्रबुद्ध सभा के जिला उपाध्यक्ष वरुण प्रकाश त्रिपाठी, प्रबुद्ध सभा विधानसभा अध्यक्ष नवनीत पांडेय, रामप्यारे गोंड, सं ग्राम यादव, शिव यादव, अरविंद यादव, जितेंद्र यादव, विजय सिंह, लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव फौजी, भाईलाल यादव, कल्लन यादव, प्रबुद्ध सभा के ब्लॉक विकास उपाध्याय बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें