फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 18 मंडलों के 781 प्रतिभागी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में पांच दिसंबर से 67वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों के 781 प्रतिभागी शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता कुल 69 भार वर्ग में होगी। सोमवार को दिन भर प्रतियोगिता के लिए तैयारियां होती रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए छह वर्ग बनाए गए हैं। बालक व बालिका वर्ग के सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग मेंं प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सभी प्रतियोगिताएं मैट पर होंगी। इसके लिए विद्यालय के प्रार्थना स्थल में व्यवस्था की गई है। इसमें 18 मंडलों के 408 बालक व 373 बालिकाएं शामिल होंगी। उनके साथ 72 कोच भी इस आयोजन के दौरान मौजूद रहेंगे। निर्णायकों की व्यवस्था फेडरेशन की ओर से की गई है। सोमवार को राजकीय इंटर काॅलेज में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की गई। इस दौरान जिन कमियों पर चर्चा हुई, उन्हें दूर कराने पर विचार किया गया। प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम अपने नियत समय से शुरू होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के बाबत आने वाले प्रतिभागियों के ठहरने के लिए आठ विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। बालिकाओं के लिए आर्य कन्या पाठशाला इंटर काॅलेज, सुनीता बाल निकेतन को चिह्नित किया गया है। सुंदर-मुंदर इंटर काॅलेज को आरक्षित रखा गया है। इसी प्रकार बालकों के लिए माता प्रसाद माता भीख इंटर काॅलेज, बीएलजे इंटर काॅलेज, आवास विकास स्थित गुरुनानक इंटर काॅलेज, शिव इंटर काॅलेज में व्यवस्था की गई है। साथ ही वसंत विद्यालय इंटर काॅलेज को आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें