फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाल के दिनों में विदेश से आए 75 लोग, ट्रेस कर की जा रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड का नया वैरियंट सामने आने के बाद विदेशों से आने वाले नागरिकों की पड़ताल कर टेस्टिंग शुरू हो गई है। शासन से मिले लिस्ट के मुताबिक दो दिनों में 75 लोगों की सूची मिली है। कोविड के प्रथम और दूसरे लहर ने पूरे विश्व को हिला कर रख दिया था। तीसरे लहर की भी आशंका जताई गई थी। बीते दिनों कोविड के नए वैरियन्ट मिलने के बाद फिर से कोरोना के तीसरे संक्रमण को लेकर आशंका जताई जा रही थी। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा फिर से सतर्क हो गया है विदेश से आने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है। शासन से अब तक 75 लोगों की सूची मिली है, जो हाल ही में विदेश से मिर्जापुर लौटे हैं।
विज्ञापन

रविवार को 46 और सोमवार को 29 लोगों की सूची मिली है। रविवार को मिले 46 लोगों की सूची में 35 लोगों को ट्रेस कर उनका सैंपल लिया जा चुका है। सीएमओ पीडी गुप्ता ने बताया कि शासन से विदेश से आने वालों की सूची मिली है। उन लोगों के नाम पते के आधार पर उन को ट्रेस कर उनका सैंपल लिया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर उनका निगरानी रखी जाएगी। फिलहाल उनको पर कवारन्टीन रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें