फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप ने छोड़ा साथ, मगरदाकला में पानी को लेकर मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गर्मी शुरू होते ही सिटी विकास खंड के गांवों में अब पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जहां नदी, नाले और तालाब सूख रहे हैं। वहीं, हैंडपंपों ने भी साथ छोड़ना प्रारंभ कर दिया है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते बनाई गई पेयजल परियोजनाएं ग्रामीणों के किसी काम नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

3500 जनसंख्या वाले मगरदाकला में 80 फीसद हैंडपंपों ने साथ देना छोड़ दिया है। ग्रामीणों में पेयजल को लेकर न सिर्फ संकट खड़ा हो गया है बल्कि पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। सुबह शाम बिजली रहने पर पानी के लिए ग्रामीण सबमर्सिबल पंप की शरण ले रहे हैं। बिजली आ गई तो ठीक अन्यथा पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव में बनी पानी की टंकी शो पीस बनी हुई है। गांव की विभिन्न बस्तियों की ओर बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह फट गई है, जिससे पानी मंजिल तक न पहुंचकर इधर-उधर खेतो में बह जा रहा है। टंकी के नजदीक स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चे तक पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्राम प्रधान द्वारा बोरिंग तो कराया गया है पर महीनों से खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने के चलते यहां भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर के लिए प्रधानाध्यापक से लेकर खुद ग्राम प्रधान द्वारा तमाम लिखा पढ़ी के बावजूद आज तक खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का मामला विभाग के संज्ञान में है। संबंधित ठेकेदार से संपर्क किया गया है। दो दिन में पाइप लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा। - अरुण कुमार, अवर अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें