फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने विपणन अधिकारी से जांच रिपोर्ट की तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खाद्य एवं रसद नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने विपणन अधिकारी के विरुद्घ सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि विपणन निरीक्षक के खिलाफ दो साल से जांच चल रही है जबकि एसडीएम की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। फिर भी उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। राज्यमंत्री ने विपणन अधिकारी से तत्काल इसकी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

हलिया के मझियार निवासी विमल दूबे पुत्र रविंद्र ने विकास खंड हलिया के विपणन शाखा केंद्र हलिया पर तैनात विपणन निरीक्षक अल्पना चौरसिया के विरुद्घ शिकायत की थी कि उनके द्वारा किसानों से कमीशन लेने, सही समय पर गेहूं धान का भुगतान न करने के साथ ही व्यापक तरीके से धांधली की गई है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन अभी तक इनके खिलाफ किसी ने कार्रवाई नहीं की। इस पर राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने आठ अगस्त को जारी किए गए पत्र में कड़ी नाराजगी जताते हुए जांच रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि दो साल से किस कारण से यह जांच लंबित है। जांच को रोककर रखने वाले अधिकारी के विरुद्घ कार्रवाई की संस्तुति भी की जानी चाहिए। एसडीएम की जांच रिपोर्ट आने के बाद भी क्या कारण है कि विपणन अधिकारी के विरुद्घ मंडल स्तर या जिलास्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि जो भी विभाग में कार्रवाई और जांच लंबित है उन सभी की सूची मैने पूर्व में भी मांगी थी। इसलिए उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाए।

विपणन निरीक्षक की जांच रिपोर्ट देने का मेल आया है। अभी कोई पत्र नहीं मिला है। उनके एक ही शिकायत की कई बार जांच हो चुकी है। जहां तक राज्यमंत्री द्वारा रिपोर्ट मांगने की बात है तो उसे दिया जाएगा। उसकी जांच मेरे स्तर से भी की जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई भी जाएगी। - अजीत कुमार त्रिपाठी, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें