जिले में शनिवार से राजकीय पालिटेक्निक की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के लिए मिर्जापुर व चुनार में दो केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन दोनों केंद्रों में 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बथुआ स्थित राजकीय पालिटेक्निक में सुबह की पाली में दो तथा दूसरी पाली में 610 में से 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राजकीय पॉलिटेक्निक चुनार में शनिवार से प्रारंभ हुए डिप्लोमा की परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मिलाकर कुल 25 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य विवेक मेहरोत्रा ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 92 छात्र छात्राओं में तीन व दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 134 छात्र छात्राओं में 22 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है।