मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के मुल्हवां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को मां सरस्वती मूर्ति की स्थापना कराई गई। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम से पहले विधि विधान के साथ पूजन व अर्चन किया गया।
मूर्ति स्थापना से पूर्व विद्यालय परिसर में सुंदर पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पाठ उपरांत ग्राम प्रधान देवी प्रसाद सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां सरस्वती का पूजन व अर्चन किया। ग्राम प्रधान ने कहा विद्या के इस मंदिर में मां सरस्वती की मूर्ति का अभाव था। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पूरा कर दिया गया। इस मौके पर ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मूर्ति स्थापना के दौरान ग्राम विकास अधिकारी तरुण भारती व ग्रामीण मौजूद रहे।