फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई से टमाटर की लाली बढ़ी और बैगन का रेट आसमान पर

विज्ञापन
सब्जी महंगी होने से ग्राहकों की भीड़ लग रही कम
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। जलभराव के चलते पैदावार में आई गिरावट और बाहर से आवक कम होने के कारण सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। सावन में कांवरियों के सुविधा के लिए एक लेन आरक्षित करने और रूट डायवर्जन के चलेत जाम में ट्रकों के फंसने से भी बाहर से सब्जियां समय से नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम बढ़ने से घरों का बजट बिगड़ गया है। पिछले वर्ष अगस्त और इस वर्ष के अगस्त माह में सब्जियों के दाम में बेतहाशा बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। सब्जियों के दाम चढ़ने से मंडियों से दो किलो या पसेरी के भाव से सब्जी खरीदने वाले लोग अब पाव के हिसाब से सब्जी खरीद रहे हैं। दाम बढ़ने के बाद भी सब्जियों की बिक्री तो हो रही है, लेकिन रसोई के अन्य सामानों में कटौती करके। नगर के जंगी रोड स्थित मंडी सहित मुकेेरी बाजार, गणेशगंज व घंटाघर सब्जी मंडियों में दुकानों पर सब्जियां फलों की तरह सजाई गई हैं जिसकी खरीदारी करने गिने-चुने ग्राहक पहुंच रहे हैं। नगर के ब्रम्हपुरी कालोनी निवासी गृहणी शिक्षिका अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि सब्जियों की कीमतों में वृद्घि का असर बजट पर पड़ा है। महुवरिया निवासी गृहणी सीमा सिंह का कहना है कि जो सब्जियां पहले किलो व दो किलो के हिसाब से घर में आ रही थीं वही सब्जी अब ग्राम के हिसाब से खरीदी जा रही हैं। वासलीगंज निवासी रश्मि कुशवाहा ने बताया कि वर्तमान समय में सब्जियों के दाम बढ़ने का असर सीधे तौर पर जेब पर पड़ रहा है। नगर के रमईपट्टी निवासी गृहणी रंजना वर्मा का कहना है कि सब्जियां किस कारण मंहगी हुई हैं। बच्चों को इससे कोई मतलब नहीं है। उन्हें तो बस थाली में सब्जियां चाहिए।
विज्ञापन

इनसेट

सब्जियों के वर्तमान और पंद्रह दिन पूर्व का रेट (प्रति किलो की दर सेे)
टमाटर 50-55 रुपये 20-25 रुपये
आलू 18-20 रुपये 14-16 रुपये
परवल 70-80 रुपये 30-40 रुपये
बैंगन 80-85 रुपये 25-30 रुपये
लौकी 30-35 रुपये 12-14 रुपये
नेनूआ 40-45 रुपये 15-20 रुपये
पालक 35-40 रुपये 14-18 रुपये
शिमला मिर्च 90-95 रुपये 50-60 रुपये
फूल गोभी 40-50 रुपये पीस 20-25 रुपये पीस
पत्ता गोभी 50-60 रुपये पीस 25-30 रुपये पीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें