फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मईया कर द करम पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विन्ध्याचल। श्री मां विंध्यवासिनी सेवा समिति द्वारा शुक्रवार की रात मां विन्ध्यवासिनी मंदिर में भव्य देवी जागरण,श्रृंगार पूजन,भंडारा भोग प्रसाद वितरण एवं दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित संगीत समारोह में गायकों ने एक से बढ़ कर एक मधुर धुन व स्वर लहरियों में भक्त रात भर डूबते उतराते रहे।
विज्ञापन

मां विन्ध्यवासिनी के धाम में शुक्रवार की रात में दूर-दूर से आये गायक कलाकार अपने कुशल व मधुर स्वर से दर्शकों को अपनी कला व आवाज से मंत्रमुग्ध करते रहे तो स्थानीय कलाकारों ने भी स्वरांजलि प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां का विधि-विधान पूजन आरती, भंडारा व प्रसाद वितरण के उपरांत कलाकारों द्वारा गणेश वंदना करते हुए दीप प्रज्ज्वलित करने से हुआ। मुंबई से आये कलाकार मोनू राठौर ने जब श्री गणेशा देवा और मईया कई द करम गीत की गाया तो मंदिर परिसर में लोग हाथ उठा कर मां के जय जयकारा लगाने लगे। इलाहाबाद से आये बादल ने, जब तेरे रहमत से दुनिया चलती है,मां जनम-जनम का साथ ना छूटे,यह सिलसिला ना टूटे सुनाया तो उपस्थित लोग वाह वाह कर उठे। पटना की कलाकार खुशबू उत्तम ने लहर-लहर लहरा दियो रे देवी मां की चुनरिया,और भोजपुरी गीत मन भावे मैया के चुनरी गोटेदार हो संईयां ले ले अईह गीत सुना कर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की। विंध्य नगरी के लोकप्रिय भजन गायक रविशंकर शास्त्री ने अपने मधुर स्वर में आवाज को ऊपर की खींचा और जय भवानी, जय भवानी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरट्ठहर महादेव, राम कहानी सुनो जी सुनो राम कहानी और बोले पिंजड़े का तोता गीत प्रस्तुति से सभी श्रद्धालु भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भोपाल के कलाकार रामचंद्र शर्मा,ने 108 दीपों पर नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन मिंटू मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मोहित मिश्र, बादल मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में दीपक पांडेय,भास्कर भट्ट ,वीरू पांडेय,प्रयाग भट्ट,अनूप पांडेय, सियाराम सिंह,बी पी दुबे राकेश रंजन आशीष मिश्र, अरुण सिंह ,आलोक सिंह ,अशोक सिंह ,मनोज मिश्रा आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें