फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित पड़ी सपहरा बंधी सहित धुरिहा घाट पंप कैनाल परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। विकासखंड के सोनगढा़ गांव स्थित सपहरा नदी को बांध कर बनाई जा रही बंधी का कार्य संबंधित कास्तकारों ने जमीनी मुवावजे को लेकर रोक दिया था। एक दशक बीत जाने के बाद भी न तो जमीन का मुआवजा ही मिला और न ही सपहरा बंधी बनीं।
विज्ञापन

धुरिहा घाट पंप कैनाल परियोजना चार वर्ष पूर्व बेलन नदी में पंप बैठा कर शुभारंभ किया गया था । लेकिन पाइप लाइन से जोड़ने के बाद कुछ नहर पर आंशिक कार्य करने के बाद कार्य बंद कर दिया गया। परियोजना पर कार्य प्रभावित हो गया । उच्च अधिकारियों की उदासीनता के कारण अधर में लटकी परियोजना का एक पखवारे पूर्व सर्बे लघु डाल नहर सिंचाई खंड के अभियंता राजनाथ राम द्वारा मौके पर पहुंचकर किया गया। उन्होंने बताया कि यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2015-16 में स्वीकृत हुई थी, जिसके स्वीकृत बजट 13 करोड 83लाख में से आठ करोड़ धन आहरण के बाद भी परियोजना में आधा अधूरा ही काम हो सका है। जिसमें मवई खुर्द ,खरीहट, देवघटा पांडे ,बस कुड़िया, धुरिहा, आदि गांव शामिल हैं । क्षेत्र की दोनों लंबित परियोजनाओं को अगर पूरा करा दिया जाए तो क्षेत्र के दो दर्जन गांव के लोगों के खेतों में फसलें लहराएंगी, तथा इन क्षेत्रों के लोगों को पलायन से निजात मिल जाएगी। अवर अभियंता राजनाथ राम ने बताया किदो करोड 40 लाख रू आवंटन के बाद टेंडर होने के उपरांत जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें