फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के ब्लाक सभागार में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि निवेश गोष्ठी मेला का आयोजन शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी ऊषा पाल की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि अशोक मौर्य भाजपा जिला महामंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोष्ठी में वैज्ञानिक डा. गुरु प्रसाद सिंह ने जैविक खेती पर प्रकाश डालते हुए किसानों को खेती बारी में उर्वरक के बजाए जैविक खाद प्रयोग किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। डा. एसएन सिंह ने मृदा स्वास्थ्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से खेतों की समय-समय पर जांच कराए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे मिट्टी में होने वाली कमियों को पता कर दूर करना होगा। जिला कृषि अधिकारी पीके प्रजापति ने कृषि से संबंधित बातें बताईं। उन्होंने किसानों को नई योजनाओं की जानकारी देते हुए वैैैज्ञानिक पद्घति से खेती पर जोर दिया। खंड विकास अधिकारी ऊषा पाल ने कहा कि किसानों को ब्लॉक स्तर पर कोई भी समस्याएं नहीं आने दी जाएगी। अंत में भोलानाथ तिवारी एडीओ एजी ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर अजय कुमार, इंद्रजीत कृषि रक्षा, पंचमराज, मनोज सिंह, रामसमुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें