फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी में अनुपस्थित हुए 38

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के चल रहे फर्स्ट टर्म की परीक्षा में शनिवार को 10 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का इंग्लिश लैंग्वेज एवं लिट्रेचर विषय की परीक्षा हुई। एक परीक्षा केंद्र पर 12वीं के छात्रों की मनो विज्ञान विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीन हजार तीन सौ 42 छात्र-छात्राएं परीक्षा में पंजीकृत रहे। जबकि तीन हजार तीन सौ चार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी के साथ 10वीं क्लास के छात्रों की फर्स्ट टर्म की परीक्षा भी खत्म हो गई। परीक्षा के खत्म होने पर छात्रों ने राहत की सांस ली। सीबीएसई बोर्ड के सिटी को-आर्डिनेटर व लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डा.एनके पांडेय ने बताया कि लायंस स्कूल लालडिग्गी, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब, डॉ. सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी चुनार, वर्धमान पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल जसोवर, सेंट थॉमस स्कूल चुनार, सेमफोर्ड स्कूल, सनबीम स्कूल नरायनपुर, मिर्जापुर लायंस स्कूल, सनबीम स्कूल अर्जुनपुर केंद्र पर नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के बाद अंकों को सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें