फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर जमा करने के प्रति जागरुक करने को निकली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। टैक्स जमा करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार की सुबह महंत शिवाला स्थित आयकर विभाग के कार्यालय से अपर आयकर अयुक्त लियाकत अली आफाकी व उत्कर्ष वर्मा के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली निकाली गई। बाइकर द इन टैक्स साइक्लोथान का शुभारंभ छह दिसंबर को लखनऊ से हुआ है। यात्रा सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर लगभग 2500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन

सुबह निकली रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर आयकर भवन पर आकर समाप्त हुई। लियाकत अली आफाकी साइक्लिंग के खिलाड़ी रह चुके हैं। लियाकत अली आफाकी ने कहा कि साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए करदाताओं में अग्रिम कर देने के प्रति जागरूक करना है। साइकिल रैली के बाद सभागार में सीए एसोसिएशन, कर अधिवक्ताओं की बैठक हुई। आयकर अधिकारी सर्चिल कुमार ने कहा कि 15 दिसंबर तक ज्यादा से ज्यादा लोग अग्रिम कर जमा करें इसलिए लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कर अधिवक्ताओं ने रिटर्न फाइलिंग पोर्टल का सुचारु रूप से काम न करने की बात कही। इसके कारण बार-बार फइलिंग की तिथि बढ़ाई जा रही हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें