फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली से 33 हजार लाइन के इंसुलेटर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश और गरज-चमक के बीच बिजली गिरने से चुनार के पिरल्लीपुर पावर हाउस से जंगल महाल उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन के कई इंसुलेटर जल गए। इससे 25 से अधिक गांवों की बिजली 24 घंटे तक गुल रही। लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

जरगो जलाशय के पश्चिम स्थित जंगल महाल उपकेंद्र से संचालित सोनपुर फीडर, इमिलिया चट्टी समेत अन्य क्षेत्रों में भी आपूर्ति ठप रही। सरसवावर निवासी शिवम कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर बिजली कटने के बाद पूरी रात नहीं आई। बुधवार सुबह कुछ देर के लिए आपूर्ति हुई, लेकिन फिर कट गई। दोपहर बाद बिजली बहाल हो सकी। लंबे समय तक बिजली न रहने से इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए। मोबाइल भी बंद हो गया। उपकेंद्र अहरौरा के उपखंड अधिकारी संजय यादव ने बताया कि बिजली गिरने से 33 हजार लाइन के कई इंसुलेटर जल गए थे। मरम्मत के बाद 24 घंटे के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें