फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रही चकबंदी प्रक्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि चकबंदी से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण तय समय-सीमा के भीतर किया जाए। न्यायालयों में लंबित चकबंदी से संबंधित वादों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि मौके पर जाकर किसानों के पक्ष को समझें और निस्तारण पारदर्शी रखें। डीएम ने स्पष्ट किया कि चकबंदी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक त्रिपाठी, चकबंदी अधिकारी और सहायक चकबंदी अधिकारी सहित अन्य रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें