फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र सीमा में घुसा बाघ,ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। घोरावल थाना क्षेत्र के नौगढ़वा गांव में शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत में छिपे तेंदुए ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया। फिर वह खेत में छिप गया। सूचना पर मड़िहान इलाके के ग्रामीण दहशत फैल गई। कैमूर वन्य जीव प्रभाग मिर्जापुर के डीएफओ राकेश चौधरी, वन्य जीव प्रतिपालक (रानीपुर) जेडी मिश्रा की अगुवाई वाली दो टीम शाम तक पिंजरा, जाल, ट्रंकुलाइजेशन गन के जरिए तेंदुए को पकड़ने में जुटी रही।
विज्ञापन

मिर्जापुर-सोनभद्र की सीमा पर स्थित नौगढ़वा निवासी रामबाबू गोंड़ (22) शनिवार सुबह बलुई बंधा की तरफ गया था। वहां से लौटते समय अचानक तेंदुआ खेत से निकला और एक कुत्ते को दबोच लिया। यह देख रामबाबू वहां से भागा लेकिन तेंदुए ने रामबाबू पर झपट्टा मार दिया। इससे वह मुंह के बल गिर पड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे, तब तक तेंदुआ गेहूं के खेत में छिप गया। घटना में रामबाबू के सीने, पीठ, हाथ सहित शरीर में कई जगह पंजे की खरोंच आई है। तेंदुए के भय से धुरकर, गुरुदेव, भैंसवार, पेढ़, धुरकारी आदि गांवों में ग्रामीण भयभीत हैं। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी एसके राम, वन्य जीव रक्षक नीटू शर्मा, इंस्पेक्टर शिवकुमार मिश्रा, एसएसआई श्रीप्रकाश सिंह पहुंच गए। मिर्जापुर के डीएफओ राकेश चौधरी, वन्य जीव प्रतिपालक (रानीपुर) जेडी मिश्रा की अगुवाई वाली टीम भी पहुंची और तेंदुए को पकड़ने में जुट गई। वन्य जीव रक्षक नीटू शर्मा ने बताया कि खेत बड़ा है और पूरा खेत गेहूं की फसल से भरा है। इस कारण तेंदुआ का शाम तक सुराग नहीं लग पाया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वन विभाग और पुलिस की टीम पूरी रात गांव में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें