फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में मझवां में निकला तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां । देश के अमर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया। इक्यावन सौ दीप जलाकर शनिवार को मझवां गांव में निकाले गए 80 फीट लंबा तिरंगा यात्रा में गांव व क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

समाजसेवी अमरेश सिंह, शालू के नेतृत्व में तिरंगे को पकड़कर लोगों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। इस मौके पर शौर्य संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वाराणसी से आए कलाकारों ने शहीदों की याद में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर अमर शहीदों की याद को ताजा कर दिया। इस अवसर पर देश रक्षा के लिए तैनात जवानों के नाम चंदा जुटाकर जिलाधिकारी के कोष में दिया गया। समाजसेवी अमरेश सिंह ने कहा कि 70 वर्ष पूर्व देश अंग्रेजों का गुलाम था। जिसे आजाद कराने में देश भक्तों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। इस मौके पर अभिषेक सिंह, रीशू सिंह, अमरनाथ गुप्ता, श्याम सिंह, नीरज त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, राहुल सिंह, रोहन सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें