फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मिले संक्रमित, पांच को किया डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले 14 दिनों से लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को 27 संक्रमित मिले। पांच के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में एक्टिव केस 194 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11,308 हैं। अब तक 10,997 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 117 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 194 हैं। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 2929 की रिपोर्ट मिली। इसमें 18 संक्रमित मिले हैं। नौ संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। संक्रमितों में 15 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। शुक्रवार को जो संक्रमित मिले उसमें एक बालक और एक किशोर भी हैं। जिले में अब तक 11 लाख 43 हजार 755 का सैंपल लिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें