फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड में 24 ट्रकें सीज, धमकी देने वाले दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा मार्ग पर बडौही के पास शुक्रवार की भोर में जांच के दौरान ओवरलोड 24 ट्रकों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कार सवार ओवरलोड वाहन की जांच कर रहे एआरटीओ को धमकी देने लगे। इसके बाद एआरटीओ ने हलिया थाने में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसडीएम विजय नारायण सिंह, सीओ उमाशंकर सिंह, एआरटीओ विवेक शुक्ल टीम के साथ हलिया-मनिगढ़ा मार्ग पर ग्राम बडौही के पास ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान मनिगढ़ा की ओर से करीब दो दर्जन ट्रकों का काफिला आ रहा था। टीम ने गाड़ियों को रोका तो ट्रक के आगे चल रहे कार सवार गाड़ी से उतरकर एआरटीओ को धमकी देने लगे। कार सवार लोगों ने एआरटीओ के साथ अभद्रता भी की।
अवैध वसूली का आरोप लगाकर नौकरी खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जांच में वाहनों पर ओवरलोड बालू लदा पाया गया। एआरटीओ विवेक शुक्ला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ओवरलोड ट्रक की जांच करने के दौरान कार सवारों ने धमकी दी। ट्रक चालकों से पूछने पर बताया कि कार सवार मध्यप्रदेश सीधी जिले के बहेरी थाना क्षेत्र निवासी पप्पू सिंह और उसका साथी डेविड सिंह है। दोनों खनन माफिया हैं। मिर्जापुर बार्डर तक पुलिस प्रशासन को मैनेज करने के लिए प्रत्येक गाड़ियों से 35 सौ रुपये जबरदस्ती लेते हैं। पैसा न देने पर लोडिंग नहीं करने देते हैं। मारपीट कर गाड़ियों का कागजात छीन लेते हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ की तहरीर पर हलिया पुलिस ने पप्पू सिंह और डेविड सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि एआरटीओ की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपित को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें